
व्यांश वहाँ से जा चुका था। दुआ भी सीधे सर्वेंट क्वार्टर की तरफ जा रही थी, लेकिन तभी हरीश ने उसे रोकते हुए कहा,
"तुमसे ज्यादा बेशर्म लड़की मैंने आज तक दुनिया में नहीं देखी। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी तुम उठकर मेरे बेटे के साथ चली आई? तुम्हें क्या लगा—मेरा बेटा तुम्हें फिर से वही इज्जत देगा, वही प्यार देगा? कुत्तों की तरह आगे-पीछे घूमेगा जैसे वो पहले करता था? तुम गलत हो। मेरा बेटा बहुत ज्यादा बदल गया है। तुमने उसे जिस तरह छोड़ा… जिस तरह तुमने उसे तकलीफ दी… उसके बाद मेरा बेटा कभी तुम्हारे साथ पहले जैसा बर्ताव नहीं कर सकता। उसने तो तुम्हें नौकरानी बना दिया। तुम्हारी हालत ऐसी हो गई—न घर की रही न घाट की।"




















Write a comment ...