
थोड़ी देर बाद,
शॉपिंग खत्म हो चुकी थी। इस वक्त कार चल रही थी। ड्राइवर कार ड्राइव कर रहा था। पैसेंजर सीट पर वृहंश बैठा हुआ था। बैक सीट पर विद्युत और अकीरा दोनों बैठे हुए थे। अकीरा बहुत चुप थी। विद्युत उससे बातें कर रहा था, लेकिन अकीरा बस हां या ना में ही जवाब दे रही थी। तभी विद्युत मुंह बनाकर बोला, “क्या हुआ है तुम्हें? जब से शॉपिंग से लौटे हैं, तब से मुंह बनाकर बैठी हुई हो। मुझे बताओ तो सही।”




















Write a comment ...