
सुबह का वक्त था। आईना जल्दबाजी में अपने स्कूल के लिए रेडी हो रही थी। जैसे ही वो रेडी हुई, वैसे ही सयांश की आँखें खुल गईं और वो ज़ोर-ज़ोर से रोने लगा। आईना मुँह बनाकर बोली, “बेबी प्लीज़ अभी रोना बंद करो, मामा को आज बहुत लेट हो रहा है। ऊपर से मामा को सेमिनार में भी जाना है। प्लीज़, प्लीज़ बेबी।”
लेकिन सयांश बहुत ज़्यादा रो रहा था। तभी अमायरा जल्दबाजी से अंदर आते हुए बोली, “दीदी क्या हुआ, ऐसे क्यों रो रहा है?”




















Write a comment ...