
तभी निलेश ने कहा, “ये तो बहुत अच्छी बात है कि दोनों बच्चे अपनी छोटी बहनों का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखेंगे। अब हमें वहां पर कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगी। सितारा, माधुरी, तुम दोनों भी अब टेंशन फ्री हो जाओ क्योंकि हमारे दोनों बेटे अपनी बहनों का ख्याल रखेंगे।”
ये सुनकर वो दोनों ही मुस्कुराई, जिसके बाद सितारा अपनी जगह से खड़ी होते हुए बोली, “नियति बेटा, ध्वनि दीदी को और अपने दोनों भाइयों को बिल्कुल भी परेशान मत करना और फालतू की जिद मत करना। टाइम से स्कूल जाना, म्यूजिक प्रैक्टिस करना और डांस क्लासेस भी टाइम से लेना। तुम्हारे टीचर्स की शिकायत नहीं आनी चाहिए।”




















Write a comment ...