
जैसे ही आईना और यशवर्धन की नज़र बेड की तरफ गई, दोनों के चेहरे के हाव-भाव बदल गए। आईना ने हैरानी से कहा, "सयांश बेबी! ये आप क्या कर रहे हो? आपने पूरा रूम तहस-नहस कर दिया। मैं तो बस पांच मिनट के लिए आपको छोड़कर गई थी, पांच मिनट में आप ऐसा करेंगे मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।"
इस वक्त सयांश कमरे में इधर-उधर अपने नन्हे कदमों से फुदक रहा था। हालांकि वो अभी ठीक से चल नहीं पाता था, फिर भी वो चलने की नाकाम कोशिश जरूर कर रहा था। उसने चारों तरफ तकिए बिखेर दिए थे और पूरा कमरा अस्त-व्यस्त हो चुका था, जिसे देखकर आईना ने अपना सिर पकड़ लिया।




















Write a comment ...