
दुआ को जोर से Vomiting हो रही थी। खुद को संभालने के बाद वो वापस केबिन में आई और अपने कपड़े ठीक किए। साड़ी लपेटते हुए उसने एक गहरी सांस ली और मन ही मन कहा, "मुझे अभी के अभी Hospital जाना पड़ेगा। ये Vomiting कुछ ज्यादा ही हो रही है, मैं कोई Risk नहीं लेना चाहती। मुझे अपना Checkup करवाना ही होगा।"
ये कहते हुए उसने बाहर की तरफ देखा, जहां अब तक रात हो चुकी थी। वो अपना सिर पकड़ कर बोली, "अरे नहीं! अब तो काफी रात हो गई है। इसका मतलब मैं बहुत देर तक सोई रही? क्या Party खत्म हो गई? पर व्यांश ने मुझे जगाया क्यों नहीं? बाहर से कोई Noise भी नहीं आ रहा, ऐसा लग रहा है जैसे सब चले गए हैं।"




















Write a comment ...