
इस वक्त स्टेज पर अखंड, साशा के साथ डांस कर रहा था। साशा स्ट्रगल कर रही थी, लेकिन नीचे से किसी को देखकर ऐसा महसूस नहीं हो रहा था। सबको यही लग रहा था कि वो बहुत खुशी के साथ अखंड के साथ नाच रही है।
लेकिन दावंश की आँखें उसे खूंखार नजरों से देख रही थीं। दावंश के हाथों की मुट्ठियाँ कसकर बंद हो चुकी थीं। वो अपनी सख्त आवाज में बोला, "ये तुमने ठीक नहीं किया। दावंश वर्धन की बीवी होकर किसी गैर मर्द के साथ डांस करके तुमने वाकई अच्छा नहीं किया। इसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी।"




















Write a comment ...