
इधर दुआ, जो इस वक्त Baby Boy breastfeeding कराते हुए सुलाने की कोशिश कर रही थी, पर वो सोने के बजाय बार-बार जागकर उसे टुकुर टुकुर देख रहा था। द्वितांश की तेज आवाज सुनकर वो एकदम चौंक गया और तुरंत रोने लगा। दुआ ने भी हड़बड़ाते हुए गेट की तरफ देखकर कहा, " आखिर द्वितांश इतना चिल्ला क्यों रहा है? कहीं व्यांश ने उसे disturb तो नहीं किया? पता नहीं व्यांश को क्या दुश्मनी है मेरे दोनों बेटों से!"
उसने Baby Boy को अपने सीने से लगाकर चुप कराते हुए कहा, "Baby, शांत हो जाओ। ये तुम्हारे बड़े भाई के चिल्लाने की आवाज है। जरूर तुम्हारे Daddy ने उसे परेशान किया होगा, इसलिए वो चिल्ला रहा है। आपको रोने की जरूरत नहीं है।" वो उसके छोटे से सिर को सहलाने लगी, तो वो दुआ के सीने से लिपटकर फिर से चुप हो गया।




















Write a comment ...