
नियति बाहर निकली और आसपास देखते हुए बोली, "अरहान तो मुझे कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, कहीं वो चला तो नहीं गया?" लेकिन वो अपनी बात पूरी करती, उससे पहले ही सामने car आकर रुक गई। उसे देखकर नियति के चेहरे पर एक बड़ी सी smile आ गई। वो excitement के साथ बोली, "मुझे पता था आप आज मुझे स्कूल जरूर drop कर देंगे। थैंक यू सो मच वापस आने के लिए!"
अरहान ने कार का gate open करते हुए कहा, "मेरे पास ज्यादा time नहीं है, जल्दी आओ।" नियति ने मुंह बनाया और कार में बैठते हुए बोली, "मेरे लिए आपके पास कब time होता है अरहान? अभी भी आप ऐसी बातें कर रहे हैं, जबकि अब हमारे बीच सब कुछ सही हो गया है।"




















Write a comment ...