
व्यांश ने गुस्से के साथ कहा, "टीचर, आप ये कैसी बातें कर रही हैं? वो मेरा बेटा है, वो मुझसे कभी नफरत नहीं कर सकता।"
दुआ ने उसे समझाते हुए कहा, "हां, मैं ये बात समझ रही हूं कि वो तुम्हारा बेटा है, पर तुम उसके इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर सकते। तुम जिस तरह उसके साथ रिएक्ट करोगे, वो भी आगे चलकर बिल्कुल वैसा ही बन जाएगा। इसलिए तुम्हें सोच-समझकर ये सब करना चाहिए। देखो व्यांश, कहने को तो तुम मेरे पति हो और ऐसा नहीं है कि तुम समझदार नहीं हो, पर मैं तुमसे उम्र में बड़ी हूं और मेरा तजुर्बा तुमसे ज्यादा है। मैं अच्छे से समझती हूं कि फीलिंग्स और इमोशंस आगे चलकर कितने बदल जाते हैं। इसलिए तुम्हें अपने दोनों बेटों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, न कि किसी और पर।"




















Write a comment ...