
"अंकल, आर यू सीरियस? आप ये क्या बोल रहे हैं? मुझे आपकी बात पर यकीन नहीं हो रहा है। साशा आपकी बेटी कैसे हो सकती है? और वो इस खानदान का हिस्सा कैसे हो सकती है? जहां तक मुझे पता है, आपका इकलौता बेटा सिर्फ अखंड था, उसके अलावा और कोई नहीं।"
आरोही की बात बीच में ही काटते हुए प्रखंड ने मुस्कुरा कर कहा, "बेटा, मैं तुम्हारी सिचुएशन समझ रहा हूं। इन फैक्ट, किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं होगा क्योंकि ये काफी अजीब है। आई नो, तुम मुझे ही गलत समझोगे, पर तुम्हारी आंटी से शादी करने से पहले मैं किसी और से प्यार करता था और साशा हमारे उसी प्यार की निशानी है।"




















Write a comment ...