
ध्वनि तुरंत अपनी जगह से खड़ी होते हुए बोली, "डैडी, ये आप क्या बोल रहे हैं? ऐसे कैसे शाश्वत coma में जा सकता है? थोड़ी देर पहले जब call आया था, तब तो वो बिल्कुल ठीक था।" दूसरे ही पल निलेश ने phone cut करते हुए कहा, "हमें तुरंत hospital चलना चाहिए, मुझे बहुत ज्यादा घबराहट हो रही है।"
ये सुनकर माधुरी ने भी panic करते हुए कहा, "हाँ, हमें उसके पास तुरंत चलना चाहिए। आखिरकार वो हमारा son-in-law बनने वाला था, हमें उसे देखने चलना ही चाहिए।" तभी नियति ने कहा, "क्या मैं भी आप सबके साथ चलूँ शाश्वत जीजाजी को देखने?"




















Write a comment ...