
ओह गॉड, ये क्या हो गया? मैं क्या करूंगी? ये तो भाई के पास सेंड हो गया और इसमें तो ब्लू टिक भी आ गई! ये मैंने क्या कर दिया, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने जल्दबाजी में ध्यान भी नहीं दिया, भाई का कांटेक्ट नंबर ऊपर ही था। मैं कितनी बड़ी बेवकूफ हूं, मैंने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी।
ओह गॉड, मैंने क्या ब्लेंडर कर दिया! अब क्या होगा? अब भाई क्या करेंगे? वो तो मुझे छोड़ेंगे नहीं, उन्हें सब पता चल जाएगा। शायद अब उनकी और अरहान की दुश्मनी शुरू हो जाएगी और मैं तो ध्वनि दीदी से भी नहीं मिल पाऊंगी। हमारे बीच सब कुछ खत्म हो जाएगा। ये सब सोचते हुए वो पैनिक करने लगी। उसकी आंखों से घबराहट के मारे आंसू गिरने लगे। वो अपने फोन को दूर फेंकते हुए सिसक-सिसक कर रोने लगी और बोली, "काश भाई ने मैसेज ना देखा होता तो मैं इसे डिलीट कर पाती, पर अब तो उन्होंने देख लिया है।"




















Write a comment ...