
शाम का वक्त था। गार्डन में सभी खास गेस्ट आ चुके थे। टेबल पर एक बड़ा सा 'प्रिंसेस केक' रखा हुआ था और अमानत अपनी पिंक कलर की प्रिंसेस फ्रॉक में बड़ी सी स्माइल के साथ खड़ी थी। उसके साथ विवान, सुकून, आरुषि, हरीश, राकेश, व्यांश, दुआ और द्वितांश मौजूद थे। वहां मीडिया को बिल्कुल भी अलाउड नहीं किया गया था।
तभी आरुषि ने मुस्कुराकर कहा, "अमानत बेटा, आज तुम पूरे 4 साल की हो गई हो और अब तुम्हारा केक कट करने का टाइम आ गया है, तो चलो अब केक कट करो।" अमानत ने भी एक्साइटमेंट के साथ सिर हिला दिया। पर तभी विवान ने कहा, "तुम्हारे बड़े भाई को भी आ जाने दो, उसके बाद केक कट करना।"




















Write a comment ...