
"अकीरा, ये सब क्या हो रहा है? मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। क्या तुम मुझे साफ-साफ बताओगी?" रूही ने नासमझी में पूछा।
अकीरा ने अपना सिर झुकाते हुए कहा, "एक्चुअली दीदी, मैं आपके पास इसलिए आई हूं क्योंकि मैं वहां रहकर थक गई हूं। वहां सबके ताने सुन-सुनकर मैं पूरी तरह परेशान हो चुकी हूं।" ये कहते हुए वो रोने लगी। रूही ने उसे संभालते हुए कहा, "खुद को संभालो। तुम फिक्र मत करो, मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगी। यहां तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा क्योंकि यहां लोगों को एक दूसरे से कोई लेना-देना नहीं होता। पर पहले मुझे ये बताओ कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हुई? जहां तक मुझे याद है, तुम्हारी शादी होने वाली थी और तुमने मुझे इनवाइट भी किया था। मैं उस वक्त स्कूल के काम से बाहर थी, इसलिए नहीं आ पाई और तुम्हारे होने वाले पति के बारे में भी नहीं जान पाई। क्या तुम उसके ही बच्चे की वजह से प्रेग्नेंट हो?"




















Write a comment ...