
नियति के जाते ही डॉक्टर ने सीधे किसी के पास कॉल डायल किया।
उधर से कॉल दूसरे ही पल पिक हो गई। डॉक्टर ने गहरी सांस लेकर कहा, "मिस्टर अरहान , अब तक आपने मुझसे जो कुछ भी करने के लिए कहा था, मैंने सब कुछ किया। अब बस आप बताइए कि आगे मुझे और क्या-क्या करना है? क्योंकि मुझे नहीं लगता मैं ज्यादा टाइम तक उससे कुछ भी छुपा पाऊंगी। वो जिस तरह उम्मीद के साथ मेरे पास आती है, मुझे उसकी हालत देखकर बहुत बुरा लगता है। मैं उसकी फैमिली डॉक्टर हूं। कल को उसे पता चलेगा कि मैंने उसके साथ इतनी बड़ी धोखेबाजी की है, तो वो शायद मुझ पर कभी यकीन नहीं कर पाएगी।"




















Write a comment ...