
गेट पर खड़ा,
राजवीर खुद कबीर को देखकर हैरान था, तो दूसरे ही पल खनक से बोला, "खनक, ये लड़का यहाँ क्या कर रहा है?" इसी के साथ वो डायरेक्ट अंदर आया और तुरंत खनक को अपने गले लगाते हुए बोला, "ओह, आई एम सो सॉरी खनक! मुझे सच में पता नहीं था कि मेरे साथ ऐसा कुछ हो जाएगा, वरना मैं तुम्हें कभी अकेले छोड़कर नहीं जाता। पर तुम उसके बाद घर तो चली गई थी ना? यू नो व्हाट, मुझे इतनी टेंशन हो रही थी कि मैंने सोचा मैं तुम्हारे पास वापस आऊँ, पर मेरे जिम की हालत इतनी बुरी हो गई है कि तुम खुद देखोगी तो सोचोगी कि मैं झूठ नहीं बोल रहा था। इनफैक्ट, मैं तो तुम्हें आज अपने जिम भी लेकर जाऊँगा, पूरा जलकर राख हो गया है। मुझे लगता है किसी दुश्मन ने ऐसा किया है।"





















Write a comment ...