
दियांशी सोफे के पीछे जाकर छुप गई। सेजल और निश्चय उसे ऐसे देखकर मुस्कुरा दिए। तभी सेजल ने कहा, "इसे सबसे ज्यादा डर सिर्फ और सिर्फ बुआ का है।" ये सुनकर निश्चय ने भी अपना सिर हिलाकर कहा, "हां, मुझे भी यही लगता है क्योंकि ये व्यांश से तो एक परसेंट भी नहीं डरती।"
ये सुनकर सेजल ने मुंह बनाकर कहा, "हां, जैसे तुम्हारी बेटी तो तुमसे बहुत ज्यादा डरती है। वो तुम्हें देखकर डर से कांपने लगती है ना!" ये सुनकर अब निश्चय ने मुंह बना लिया। तभी नित्या हंसने लगी, जिसे देखकर सेजल ने डांटते हुए कहा, "शट अप! दांत दिखाना बंद करो और चुपचाप कमरे में जाओ क्योंकि अब दियांशी घर जा रही है।"




















Write a comment ...