
साशा ने जैसे ही कार में मौजूद उस इंसान को देखा, उसके मुंह से बस एक ही शब्द निकला—"मिस्टर दावंश"।
कार की बैक सीट पर इस वक्त दावंश अपनी आंखों पर ब्लैक गॉगल्स लगाए बैठा हुआ था। उसकी नजरें सिर्फ साशा पर टिकी थीं, लेकिन उसकी आंखों में कोई एक्सप्रेशन नहीं थे। दूसरी तरफ, साशा पूरी तरह सदमे में थी। एक पल के लिए उसे कुछ समझ ही नहीं आया। तभी पीछे से एक कार ने हॉर्न बजाया, जिसकी आवाज से वो होश में आई। होश में आते ही वो तुरंत पीछे मुड़ी और तेज कदमों से वहां से दूर चली गई। लेकिन वो कार अभी भी वहीं खड़ी थी और दावंश की नजरें लगातार साशा का पीछा कर रही थीं।




















Write a comment ...