
नियति अभी भी अपनी जगह खड़ी थी,
लेकिन अगले ही पल वो गुस्से से बोली, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है। पहले अरहान ने मेरी जिंदगी बर्बाद की और अब उन्होंने अपने भाई को मेरी सौतेली बहन की जिंदगी बर्बाद करने के लिए भेज दिया? वो ऐसा कैसे कर सकते हैं? मुझे उनसे और भी ज्यादा नफरत हो रही है। पर मैं इस नित्या को कैसे बताऊं कि इसे ऐसे लड़के के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए? पर मैं क्यों उसकी फिक्र कर रही हूं? वो मेरी सौतेली बहन है, उसका मेरे साथ वैसा कोई रिश्ता नहीं है जिसकी वजह से मैं उसकी फिक्र करूं।"




















Write a comment ...