
हेलो डॉक्टर! एक्चुअली मुझे अपॉइंटमेंट चाहिए थी, क्या आप अभी फ्री हो कॉल पर?" कहा तो उधर से डॉक्टर की आवाज आई, "आप राजकुमारी हो, आपके लिए अगर हम फ्री ना भी हों तब भी फ्री हो जाएंगे। पर आपको हुआ क्या है? क्या आपकी ज्यादा तबीयत खराब है? अगर ज्यादा खराब है तो हम खुद वहां पर आ जाते हैं आपके चेकअप के लिए।"
लेकिन इसके जवाब में हीर ने अपना सिर ना में हिलाते हुए कहा, "नहीं-नहीं, आपके यहां आने की जरूरत नहीं है। दरअसल, मुझे बस दो-तीन बार वोमिटिंग हुई है, इसलिए मैंने घर में किसी को नहीं बताया। अगर बता दूंगी तो सबसे ज्यादा मेरे दादू ही मेरी हेल्थ को लेकर परेशान हो जाएंगे, तो इसलिए मैं खुद ही आपके पास आ रही हूं। सोचा पहले कॉल करके पूछ लेती हूं।"





















Write a comment ...