
मुझे लगता है कि तुम्हें गलतफहमी हो रही है, ऐसा कैसे हो सकता है? हमें एक बार अच्छे से verify कर लेना चाहिए, श्रेया ने तुरंत नियति को संभालते हुए कहा। तो नियति ने अपना सिर हिलाते हुए जवाब दिया, नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। ऐसा हरकेश नहीं हो सकता, क्योंकि मुझे पता है न्यूज़ में ये सारी बातें झूठी नहीं हो सकतीं। मेरे बेबी का गायब होना, उसका न मिलना, लावण्या के पास भी मेरा बच्चा न होना, सिर्फ एक ही तरफ इशारा करता है कि अरहान को पता चल गया है मेरे बेबी के बारे में और इस वक्त मेरा बच्चा उनके पास है।
ये सारी बातें सुनकर अब श्रेया हैरान हो गई। उसे समझ नहीं आया कि वो आखिर क्या जवाब दे, लेकिन नियति ने तुरंत अपने आप को control किया और बाहर की तरफ जाने लगी। ये देखकर श्रेया उसे पकड़ते हुए बोली कि क्या कर रही हो तुम? तुम्हारा दिमाग तो नहीं खराब हो गया? तुम कहां जा रही हो?




















Write a comment ...