
आशिका अभी भी रोड पर अकीरा को गोद में लेकर चिल्ला रही थी कि तभी वहाँ एक कार आकर रुकी। उस कार से एक कपल बाहर निकला। वो औरत घबराते हुए बोली, "ओह माय गॉड! ये लेडी तो प्रेग्नेंट है और बेचारी का कितना खून भी बह चुका है, इसे जल्दी हॉस्पिटल लेकर चलना होगा।"
उस लेडी का पति भी तुरंत अपना सीट बेल्ट लगाकर तैयार हो गया। वहीं आशिका ने रोते हुए कहा, "थैंक यू सो मच! कम से कम किसी ने तो कार रोकी। प्लीज मेरी दोस्त को हॉस्पिटल लेकर चलिए, मुझे बहुत डर लग रहा है। प्लीज, प्लीज!"




















Write a comment ...