
तभी पीछे से आवाज आई, "फ्लावर, तुम मेरे फोन के साथ क्या कर रही थी?" कबीर की आवाज सुनकर खनक सदमे में चली गई थी। वो एकदम से पलटी और तुरंत कबीर को देखने लगी। कबीर अपनी भौहें चढ़ाते हुए अंदर आया और जमीन से फोन उठाते हुए बोला, "क्या हुआ? किसका कॉल था वो?"
पर जैसे ही उसने स्क्रीन पर अभी भी चल रहे अद्विक के कॉल को देखा, उसके एक्सप्रेशंस अचानक बदल गए। दूसरे ही पल फोन को कसकर पकड़ते हुए वो बोला, "क्या हुआ फ्लावर? क्या इसने तुम्हें कुछ कहा? तुम मुझे ऐसे क्यों देख रही हो? क्या उसने तुमसे कुछ कहा है? मुझे बताओ, अगर उसने तुम्हें कुछ भी कहा होगा तो मैं..."




















Write a comment ...