
तभी टेबल पर रखा फोन बजने लगा। राघव ने कॉल पिक करते हुए कहा, "क्या हुआ दीदी? आपने मुझे इस टाइम कॉल क्यों किया? आपको पता है ना मैं इस वक्त कहां होता हूं।"
उधर से वैदेही ने गुस्से में कहा, "हां, मैं जानती हूं तुम ड्यूटी पर हो, पर तुम्हारे जीजा जी का फोन नहीं लग रहा है। उन्होंने मुझसे मिलने के लिए कहा था पर वो मुझसे मिलने नहीं आए। ऐसा कभी नहीं हुआ, वो जब भी मुझसे मिलने के लिए कहते थे, तो वो किसी भी कीमत पर आते थे। पर इस बार ऐसा नहीं हुआ, इसलिए प्लीज पता लगाओ वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं।"




















Write a comment ...