
तभी व्योम आगे बढ़ा और उन सबके पैर छूने लगा। ये देखकर आरुषि जी ने कहा, "बेटा, तुम्हारे संस्कार तो बहुत अच्छे हैं, पर हम तुमसे पहली बार मिल रहे हैं, इसलिए तुम हमारे पैर मत छुओ।"
इसके जवाब में व्योम ने कहा, "आप मुझसे पहली बार मिल रही हैं दादी, पर मैं आपसे पहले भी मिल चुका हूं। फोटोस में! हालांकि हकीकत में तो मैं सच में आपसे पहली बार ही मिल रहा हूं।" ये सुनकर आरुषि जी अब मुस्कुराने लगीं।




















Write a comment ...