
"तुम अभी तक यहां क्या कर रही हो?" कहते हुए रिदान ने अपने फोन को तुरंत पॉकेट में डाल लिया।
तो राही ने दांत दिखाते हुए कहा, "मैं आपको कुछ बताने आई थी, पर जब मैंने आपको देखा कि आप होने वाली भाभी की आंखों में पूरी तरह lost हो चुके हैं, तो थोड़ी देर आपको ऐसे ही देखती रही। क्योंकि आज से पहले मैंने कभी अपने ज़िद्दी भाई को ऐसे किसी की आंखों में डूबते हुए नहीं देखा था। बट मुझे अच्छा लगा कि आप अपनी होने वाली वाइफ की आंखों में डूब रहे हैं।"





















Write a comment ...