
वृहंश वहां से जा चुका था,
तो वहीं अकीरा अभी भी अपनी जगह ही खड़ी थी। उसका दिल ज़ोरों से धड़क रहा था। उसने बेचैनी में अपने आप को संभाला और बोली, "नहीं, मेरी परसों विद्युत के साथ शादी है, तो मैं मिस्टर वृहंश के करीब नहीं जाऊंगी। हां, मुझे खुद को संभालना होगा, ये गलत है। मुझे विद्युत के लिए लॉयल रहना पड़ेगा, क्योंकि वो भी मेरे लिए लॉयल है। वो खुद भी अब रूही दीदी के करीब नहीं गया और ना ही किसी और लड़की के करीब गया है, तो अगर वो लॉयल्टी दिखा रहा है, तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं उसे लॉयल्टी दिखाऊं।"




















Write a comment ...