सौम्या की आँखों में डर था—एक ऐसा डर, जिसने उसे अंदर तक झकझोर दिया था। वो बेहद फ्रस्ट्रेटेड महसूस कर रही थी। उसने खुद से बड़बड़ाया, "ये सब क्या हो रहा है? वो इंसान वापस कैसे आ सकता है? नहीं... नहीं, इसे वापस नहीं आना चाहिए! वो वापस नहीं आ सकता... मुझे बहुत डर लग रहा है! अगर वो वापस आया और फिर से वही सब कुछ हुआ, तो?"
उसने खुद को मुश्किल से संभाला था, आगे बढ़ने की कोशिश की थी, यहाँ तक कि शादी करने का फैसला भी किया था। लेकिन अगर वो वापस आया, तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। वो फिर से अपने दो साल पुराने अतीत में धकेल दी जाएगी।

Write a comment ...